संक्षिप्त उत्तर
फ्लैट खरीदने से पहले: RERA website पर project का registration जाँचें, carpet area और पूरा price breakup लिखित में लें, registered agreement for sale से पहले 10% से ज़्यादा booking amount न दें, और ready flat में OC (occupancy certificate) देखे बिना possession न लें।
एक नज़र में
Booking amount सीमा:
10%, Section 13
Area का आधार:
Carpet area, Section 2(k)
GST (under construction):
5% (affordable 1%)
GST (OC वाला ready flat):
नहीं
Defect liability:
5 साल, Section 14(3)
Delay पर:
Refund + ब्याज, Section 18
✗ विज्ञापन की कीमत की तुलना करना, कुल कीमत की नहीं।
✗ "आज ही offer" के चक्कर में agreement से पहले 20–30% दे देना।
✗ Sample flat देखकर फ़ैसला करना, agreement की specifications पढ़े बिना।
✗ RERA website न देखना, जबकि वहाँ असली completion date और शिकायतें मुफ़्त दिखती हैं।
✗ बिना OC के possession लेना।
✗ Possession letter पर "कोई शिकायत नहीं" लिखकर साइन कर देना।
फ्लैट खरीदने से पहले क्या चेक करना चाहिए?
अपने राज्य की RERA website पर project का registration और project page देखें, ज़मीन का title और approvals जाँचें, carpet area और पूरा price breakup लिखित में लें, registered agreement for sale से पहले 10% से ज़्यादा booking amount न दें, और ready flat में OC देखें।
Booking amount कितना होता है?
RERA की Section 13 के अनुसार registered agreement for sale से पहले builder फ्लैट की लागत का 10% से ज़्यादा advance या booking amount नहीं ले सकता। कई builder इससे कम लेते हैं; 10% ऊपरी सीमा है।
Carpet area क्या होता है?
Carpet area फ्लैट की दीवारों के अंदर इस्तेमाल होने वाली जगह है, जिसमें अंदर की partition दीवारें शामिल हैं, लेकिन बाहरी दीवारें, service shaft, exclusive balcony और terrace शामिल नहीं हैं (RERA Section 2(k))।
OC क्या होता है और क्यों ज़रूरी है?
OC यानी occupancy certificate, जो सरकारी प्राधिकरण देता है कि इमारत रहने लायक है। इसके बिना बिजली-पानी connection, home loan, बीमा और resale में दिक़्क़त आ सकती है। Ready flat खरीदने से पहले OC ज़रूर देखें।
Under construction फ्लैट पर GST कितना लगता है?
Under construction फ्लैट पर 5% GST लगता है, और affordable housing (metro में 60 वर्ग मीटर, बाक़ी जगह 90 वर्ग मीटर तक carpet area, और ₹45 लाख तक कीमत) पर 1%। OC मिल चुके ready flat और resale फ्लैट पर GST नहीं लगता।
Builder possession में देर करे तो क्या करें?
RERA की Section 18 के तहत आप पूरा पैसा ब्याज समेत वापस ले सकते हैं, या project में रहकर हर महीने की देरी का ब्याज ले सकते हैं। Builder न माने तो Section 31 के तहत राज्य RERA में शिकायत करें।
आधिकारिक स्रोत
Real Estate (Regulation and Development) Act 2016, Sections 2(k), 2(n), 3, 4(2)(b), 9, 13, 14(3), 18 और 31.
GST: Notification 03/2019-Central Tax (Rate); सितंबर 2025 के GST बदलाव में रिहायशी दरें नहीं बदलीं।
पहला घर, पूरे भरोसे के साथ
होम बायर राइट्स कोर्स (₹1,499) हिंदी में भी उपलब्ध है: booking, agreement, payment, delay, ख़राबी और शिकायत, हर चरण आसान भाषा में। अपने राज्य के RERA नियमों के साथ ₹2,499।
हिंदी कोर्स देखें →
RERACertified, होम बायर राइट्स कोर्स और Project Check बेचता है। यह पेज सामान्य जानकारी है, कानूनी सलाह नहीं।